- पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को रोड सेफ्टी की प्रतिज्ञा भी दिलायी
पलामू। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को उपायुक्त समीरा एस एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन व जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरुकता से संबंधित दो जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का आयोजन एक जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। इस वर्ष के सड़क सुरक्षा सप्ताह का थीम “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” आधारित है।
उपायुक्त ने लोगों से ड्रिंक के बाद ड्राइव नहीं करने की अपील की। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन से सड़क पर सुरक्षा बनी रहती है। युवा वर्ग से अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जब भी दो पहिया वाहन का प्रयोग करें, तब हेलमेट अवश्य पहनें। पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने कहा की जीवन मूल्यवान है। सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं अपनी सुरक्षा के लिए यातायात के सभी नियमों का पालन बेहद आवश्यक है।
उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जायेगा। इस रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक -चौराहों/हाट बाजारों पर यातायात नियमों के पालन हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित ऑडियो/विडिओ क्लिप लोगों को सुनाये जायेंगे। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई अन्य तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।
रथ रवानगी के पूर्व डीसी-डीडीसी एवं डीटीओ ने सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा को लेकर अपना-अपना हस्ताक्षर भी किया। रथ रवाना करने के पश्चात मौके पर मौजूद विभिन्न पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को रोड सेफ्टी की प्रतिज्ञा भी दिलायी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक नवीन स्वच्छ एवं स्वस्थ सड़क संस्कृति को विकसित करने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान नजारत उपसमाहर्ता नीरज कुमार, रोड सेफ्टी मैनेजर विनीत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


