- मैना बगीचा क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों की इंट्री नहीं हो
- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला परिषद के सभाकक्ष में आयोजित हुई। इसमें सदस्यों व पदाधिकारियों की ओर से अनेक प्रस्ताव आए, जिसके अनुपालन का निर्देश सांसद ने दिया।
बैठक में सांसद ने लोहरदगा में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना, शहरी क्षेत्र के सड़कों पर अतिक्रमण, स्वास्थ्य,शिक्षा व पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के आलोक में की जा रही कार्रवाई आदि बिंदुओं की समीक्षा की।
शहर में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वहां स्पीड ब्रेकर और साईनेज लगाये जाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया। शहर के जिस क्षेत्र में अंधेरा रहता है, वहां स्ट्रीट लाईट लगवाने का निर्देश लोहरदगा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।
सांसद ने स्कूलों व कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वहां नियमित रूप से जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने का निर्देश परिवहन और शिक्षा विभाग को दिया।
सांसद ने कहा कि शहर के विभिन्न संगठनों को जागरुकता अभियान में शामिल कर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक किया जाय, ताकि बच्चे मोटरसाइकिल और स्कूटी से पढ़ाई करने स्कूल नहीं आएं।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला में आगामी नव वर्ष व अन्य पर्व-त्यौहार के मौके पर सड़क दुर्घटनाएं अधिक होने की आशंका है। सांसद ने कहा कि इसमें कमी लाने के लिए आवश्यक प्रयास किये जाएं। सड़क दुर्घटना में घायलों का इलाज तुरंत हो, इसके लिए एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी जाय। स्वास्थ्य विभाग संवेदनशील और सजग रहे।
मोटर वाहन निरीक्षक को वाहनों का फिटनेस संबंधी जांच करने और वाहन चालकों को मोटरयान अधिनियम अंतर्गत नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया गया। हिंडाल्को प्रबंधन को बॉक्साइट ट्रक चालकों द्वारा भी उक्त अधिनियम का पालन कराने का निर्देश दिया गया।
नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शहर के चौक-चौराहों में अवैध रूप से पार्किंग करने वाले, शहरी क्षेत्र में पथों व फुटपाथों पर सब्जी विक्रय करनेवालों के साथ साथ अन्य को भी नोटिस देकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराएं।
मैना बगीचा में चिन्हित स्थान पर ही सब्जी विक्रेता सब्जी बिक्री करें। मैना बगीचा क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों की इंट्री नहीं हो, यह सुनिश्चित हो। पुलिस विभाग शराब पीकर वाहन चलानेवाले वाहन चालकों की जांच करे। उनपर आवश्यक कार्रवाई करे।
प्रायः बॉक्साईट ट्रक के चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाया जाता है, जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है। सांसद ने शहर में ट्रैफिक थाना के लिए पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय स्तर पर आवश्यक पत्राचार करने को कहा।
बैठक में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने जिले में ड्रंक ड्राइव चलाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया। साथ ही मोडिफाइड वाहन पर भी जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया।
आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, डीटीओ जया शंखी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


