Jharkhand: इस जंगल में दफन मिली युवक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

अपराध झारखंड
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर जंगल में गुरुवार की अहले सुबह मिट्टी में दफन अज्ञात युवक का शव मिला।

इसकी सूचना आग की तरह फैल जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर लोगों ने शव के पैर देखे और पुलिस को सूचना दी।

आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव गड्ढे में दफन था। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव बाहर निकाला जाएगा।

आसपास खून के धब्बे, जली टोपी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद हुई। आधार कार्ड में टोकलो का पता, पासबुक में कदमा का अंकित है।

मृतक की पहचान गम्हरिया के बीके स्टील प्लांट के पास होटल चलाने वाले संदीप महतो होने की चर्चा है। पुलिस पोस्टमार्टम और जांच के बाद पुष्टि करेगी। प्राथमिक जांच से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK