बेलगड़िया निवासियों को परमानेंट पट्टे पर मिलेगा फ्लैट : जी किशन रेड्डी

झारखंड
Spread the love

  • जीवन बदलना टाउनशिप बनाने का मकसद
  • खुलेगा जन औषधि केंद्र और पोस्ट ऑफिस

धनबाद। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने बेलगड़िया टाउनशिप का भ्रमण बुधवार को किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन एवं फेज 6, 7 एवं 8 का शलान्यास किया। उन्होंने जेआरडीए द्वारा विकसित वेबसाइट एवं शिकायत निवारण केंद्र का अवलोकन किया।

मंत्री ने स्वयं सहायता समूह और एसीआइसी (आईएसएम) फाउंडेशन द्वारा विकसित जूट एवं बांस हैंडीक्राफ्ट का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनके सुझाव व समस्या सुनी। उसका दीर्घकालिन समाधान करने का भरोसा दिया।

इस मंत्री ने कहा कि अब बेलगड़िया निवासियों को परमानेंट पट्टे पर फ्लैट मिलेगा। इसमें वे पीढ़ी दर पीढ़ी रह सकेंगे, लेकिन फ्लैट को बेच नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा कि अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार चिंतित है। इस दिशा में लगातार जिला प्रशासन, बीसीसीएल और जेआरडीए के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री भी हर महीने इसकी समीक्षा करते हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षा देना और उनका जीवन बदलना टाउनशिप बनाने का मकसद है। इसी उद्देश्य से झरिया मास्टर प्लान 2.0 की कार्यप्रणाली तैयार की गई है। लोगों के सुझाव के आधार पर अलग-अलग योजनाएं तैयार की गई है।

मंत्री ने कहा कि टाउनशिप में साफ सफाई, बिजली, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, पेयजल, मिल्क पार्लर, हॉस्पिटल, आंगनबाड़ी केंद्र, शॉपिंग कंपलेक्स, सामुदायिक भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक, पुलिस स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, धार्मिक स्थल, निशुल्क परिवहन, जन औषधि केंद्र, कोचिंग सेंटर, जन वितरण प्रणाली दुकान, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, स्वयं सहायता समूह के लिए कार्यालय, छोटे और बड़े खेल के मैदान, स्वरोजगार के लिए कौशल प्रशिक्षण सहित कई दिशाओं में लगातार कार्य किया जा रहा है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि लंबे समय के बाद टाउनशिप में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। पानी की समस्या भी शीघ्र दूर होगी। लोगों की समस्या का निराकरण के लिए एक स्थाई प्रशासनिक ब्लॉक, शिकायत निवारण केंद्र तथा वरीय पुलिस अधीक्षक के सहयोग से टीओपी बनाई गई है।

श्री रंजन ने कहा अब लोगों को बलियापुर थाना नहीं जाना पड़ेगा। कहा कि लोगों को पट्टे पर फ्लैट मिलने से आवासीय, जाती सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने में सरलता होगी। बेलगड़िया आने-जाने के लिए चार इलेक्ट्रिक बस निःशुल्क चलाई जा रही है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए शॉपिंग कंपलेक्स बनाया गया है। जन वितरण प्रणाली व मिल्क पार्लर खोला गया है।

सांसद ढुल्‍लू महतो ने कहा कि धनबाद के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के सहयोग से टाउनशिप की हर समस्या का धीरे-धीरे समाधान हो रहा है। लोगों को हर जन सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री एवं कोयला मंत्री ने भी इसे गंभीरता से लिया है। लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने टाउनशिप में एक डिस्पेंसरी शुरू करने का आग्रह किया।

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि नई प्रशासनिक व्यवस्था से बेलगड़िया टाउनशिप पुनर्जीवित हुई है।‌ उन्होंने टाउनशिप के आसपास कॉल बेस्ड इंडस्ट्री स्थापित करने का अनुरोध किया। झरिया श्रीमती रागिनी सिंह ने लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए बृहद योजना बनाने का अनुरोध किया।

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, कोल इंडिया के चेयरमैन बी साईराम, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम के अलावा जेआरडीए तथा बीसीसीएल के पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK