राजधानी रांची के इन इलाकों में कल 2 घंटे नहीं रहेगी बिजली, विभाग ने की ये अपील

झारखंड
Spread the love

रांची। बिजली विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि, इन दिनों हर दिन अलग-अलग इलाके में मरम्मत कार्य करने की वजह से पावर कट की जा रही है।

इसी संदर्भ में कल यानी 23 दिसंबर को 33 केवी विकास फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बाधित रहेगी।

इस दौरान 33/11 केवी पीएसएस पानी टंकी में मीटरिंग यूनिट स्थापित करने का कार्य किया जाएगा।

बिजली विभाग ने कहा है कि आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने के कारण 2 घंटे के लिए शटडाउन लिया जा रहा है, जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुचारू व सुरक्षित बनाया जा सके।

इस दैरान जिन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें- बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, दिवाकर नगर, कुजूर टोला, बरगई, महावीर मेडिका, चेशायर होम रोड, रानी बागान सहित आसपास के अन्य इलाके शामिल हैं।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी कर लें।

विभाग ने यह भी बताया कि कार्य समय से पहले पूरा होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली आपूर्ति में असुविधा के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK