हिजाब प्रकरण के विरोध में पिठोरिया में नीतीश कुमार का पुतला दहन

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। एआईएमआईएम झारखंड के नेतृत्व में रविवार को पिठोरिया चौक में शांतिपूर्ण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुतला दंहन से पूर्व तख्ती व बैनर लिए दर्जनों महिला पुरुषों ने पिठोरिया ईदगाह से मार्च निकाला। यह पिठोरिया चौक तक गया।

इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान “महिला सम्मान की रक्षा करो”, “संविधान का अपमान नहीं सहेंगे”, “हिजाब हमारी पहचान है” जैसे नारे लगाए गए।

में एआईएमआईएम झारखंड के सदस्‍य, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्त्ता व दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा हाल की हिजाब खींचने की घटना महिलाओं के सम्मान, गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

एआईएमआईएम झारखंड के पूर्व प्रदेश महासचिव समीर अली ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने धर्म का पालन करने की आजादी देता है। आज महिलाओं की अस्मिता को बार बार ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सरकार से महिला सम्मान से जुड़े मामलों में सख्त, निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई की मांग की।

एआईएमआईएम झारखंड ने धमकी दी कि यदि महिलाओं के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी जारी रही, तो पार्टी भविष्य में भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांके प्रखंड अध्यक्ष हसीबुल अंसारी, आबिद हुसैन, अख्तर रज़ा, अशफाक, इमरोज़, इस्तियाक, बसीर, साकिब, इमरोज़, दानिश, अमान, सफीअल्लाह, हसीबुल्लाह, हिफ्जूल रहमान, अमीरूल, ताजीम अंसारी, जाकिर अंसारी, रेशमा बेगम, महिदा खातून, नूरेसा खातून, सलमा खातून, साकिया शबा, मैमून खातून, मुस्कान, खुशी, नरगिश, शहनाज, नगमा, रेहाना सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK