विशुनपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन सख़्त, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

विशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के विशुनपुरा प्रखंड में लंबे समय से चली आ रही अतिक्रमण की समस्या पर प्रशासन ने सख़्त कदम उठाया है। मुख्य सड़क, लाल चौक और बैंक मोड़ के आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अंचल अधिकारी खगेस कुमार और थाना प्रभारी राहुल सिंह ने 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर 20 दिसंबर को जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर बनी दुकानें, ठेला, झोपड़ी, करकट, सीढ़ी समेत सभी अस्थायी निर्माण 19 दिसंबर तक स्वयं हटा लिए जाएं। इसके बाद किसी भी तरह की मोहलत नहीं दी जाएगी।

अंचलाधिकारी ने बताया कि नाली के बाहर किए गए अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गई है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों, वाहन चालकों, स्कूली बच्चों व मरीजों को परेशानी हो रही है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जेसीबी से हटाए गए अतिक्रमण पर आने वाला सरकारी खर्च संबंधित अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। विशेष रूप से शंकर मोड़, बैंक मोड़ और लाल चौक क्षेत्र में सख़्ती बरती जाएगी।

प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। अल्टीमेटम के बाद कई दुकानदार और ठेला संचालक स्वयं ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं। निरीक्षण के दौरान अंचल निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, अमीन नीरज चौबे, अंचल सहायक अमल सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK