राष्ट्रपति 30 द‍िसंबर को गुमला में, जिला प्रशासन ने तेज की तैयारी

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

गणपत लाल चौरस‍िया

गुमला। गुमले के रायडीह प्रखंड में कार्तिक जतरा आयोजन समिति के तत्‍वावधान में अंतरराष्ट्रीय जनसंस्कृति समागम समारोह का आयोजन 30 दिसंबर 2025 को किया गया है। इसमें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करेगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 30 दिसंबर को रायडीह स्थित शंख मोड़, बेरियर बगीचा माझाटोली परिसर पहुंचेंगी। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

इस क्रम में गुरुवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिश बिन ज़मां के नेतृत्व में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा घेरा, आगमन-प्रस्थान मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी स्तरों पर समन्वय के साथ तैयारी की जा रही हैं। सभी संबंधित विभागों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राष्ट्रपति के आगमन एवं कार्यक्रम आयोजन में सभी व्यवस्थाएं समय पर और प्रभावी रूप से पूरी हों।

इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, सिविल सर्जन,  जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, बिल्डिंग डिवीजन कार्यपालक अभियंता, सार्जेंट मेजर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह, अंचल अधिकारी रायडीह,  रायडीह थाना प्रभारी, सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK