भाभी ने सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए बुलाया ननद को, हुआ ऐसा कि‍ पहुंच गई अस्‍पताल

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए बुलाया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि ननद अस्‍पताल पहुंच गई। यह मामला उत्‍तर प्रदेश के आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के राधा नगर का है।

घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जाती है। वाक्‍या घर के भीतर रहने वाली भाभी (पूजा) और उसकी ननद (प्रिया अग्रवाल) के बीच घटी।

भाभी ने ननद को “सरप्राइज गिफ्ट” देने के लिए कमरे में बुलाया। जैसे ही ननद कमरे में आई, भाभी ने उसकी आँखों और हाथों को चुन्नी से बांध दिया।

इसके बाद भाभी ने चाकू, तवा, चिमटा, कछुली आदि से ननद पर बेरहमी से हमला किया गया। पड़ोसियों की मदद से दरवाज़ा खुलवाया गया तो प्रिया खून से लथपथ हालत में मिली।

पुलिस ने भाभी पूजा को हिरासत में ले लिया। गंभीर स्थिति में प्रिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

घटना के कारणों पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, पर मामला पारिवारिक विवाद की ओर इशारा करता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK