रांची। बड़ी खबर आ रही है, एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी के दो बैंक लॉकर को फ्रीज कर दिया।
दरअसल, एसीबी झारखंड शराब घोटाला, हजारीबाग वन भूमि घोटाला और सेवायत भूमि घोटाला के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपियों के बैंक अकाउंट बारीकी से खंगाल रही है।
इसके साथ-साथ एजेंसी इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस के आरोपियों के पास किस-किस बैंक के लॉकर हैं।
एसीबी ने झारखंड में संचालित हो रहे सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक को पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी है कि निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के पास किस-किस बैंक में कितने अकाउंट हैं।
बैंक अकाउंट के साथ-साथ इन आरोपियों ने कितना लॉकर ले रखा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि उक्त लोगों के नाम पर कोई लॉकर है, तो उसे अगले आदेश तक फ्रिज कर दिया जाए।
अब तक यह जानकारी सामने आई है कि विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के नाम पर एसबीआई बैंक के दो लॉकर हैं। एसीबी कुल दो दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विनय चौबे के अलग-अलग जिलों में डीसी और उत्पाद विभाग में सचिव रहते हुए कितने पैसों का भ्रष्टाचार किया गया है और भ्रष्टाचार के जरिए की गई काली कमाई को कैसे और कहां इन्वेस्ट किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


