Jharkhand: चातरमा गांव में 4 माह से बीमार हाथी ने तोड़ा दम, देखें वीडियो

Uncategorized झारखंड
Spread the love

चांडिल। रविवार को बेहद बुरी खबर आयी है, झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना के चातरमा गांव की जंगल-तराई के दलदल में फंसे हाथी की इलाज के दौरान रविवार को अंततः मौत हो गई।

हाथी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में मायूसी छा गई। बताया जा रहा है कि हाथी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ था और अत्यधिक भूख व कमजोरी के कारण पास के धान के खेत की कीचड़ में गिर गया था।

दलदल में फंसने के बाद वह उठ नहीं सका। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाथी को तड़पते देखा और तुरंत इसकी सूचना चांडिल वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की मदद से हाथी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

वन विभाग, पशु चिकित्सकों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास के बावजूद हाथी की हालत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर रस्म अदायगी की।इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि भूख और कमजोरी से तड़पकर एक जंगली हाथी की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों का आरोप है कि समय रहते समुचित देखभाल और व्यवस्था होती, तो शायद हाथी की जान बचाई जा सकती थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK