- तकनीक के माध्यम से शिक्षण की विधियां सिखाई
- शिक्षकों को व्यावहारिक सत्र में शामिल किया गया
आनंद कुमार सोनी
लोहदगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चीरी में तीन दिवसीय दीक्षा ई-कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्राचार्य अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी सात प्रखंडों से 28 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रखंड से चार-चार शिक्षकों ने तीन दिनों तक डिजिटल शिक्षण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण का मूलभूत उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल माध्यमों द्वारा ई-कंटेंट तैयार करना, विभिन्न शिक्षण एप्स का उपयोग, दीक्षा पोर्टल पर सामग्री अपलोड करना और तकनीक के माध्यम से शिक्षण की विधियां सिखाई गईं। प्रशिक्षक श्याम बिहारी महतो, महबूब आलम, पंकज कुमार सिंह एवं रिसोर्स शुभम साहू ने बताया कि दीक्षा पोर्टल अब देशभर में डिजिटल लर्निंग का प्रमुख माध्यम बन चुका है।
इसमें वीडियो लेसन, क्विज, गतिविधि आधारित सामग्री और विषयवार मॉड्यूल उपलब्ध हैं। शिक्षक इन सामग्रियों को अपने स्तर से भी तैयार कर प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों को स्थानीय संदर्भों पर आधारित बेहतर सीखने की सुविधा मिलती है।
प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को मोबाइल व लैपटॉप के जरिए गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट बनाना, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग, ग्राफिक्स और प्रस्तुति निर्माण की जानकारी दी गई। प्रथम दिन प्रतिभागियों को ई-कंटेंट निर्माण की मूल तकनीक, स्टोरीबोर्डिंग एवं स्क्रिप्ट राइटिंग के बारे में विस्तार से बताया गया।
विशेषज्ञों द्वारा उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि कैसे एक साधारण विषय को भी रोचक डिजिटल सामग्री के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। दूसरे दिन डायट प्राचार्य की उपस्थिति में शिक्षकों को व्यावहारिक सत्र में शामिल किया गया, जिसमें वे स्वयं कंटेंट बनाकर दीक्षा प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
अंतिम दिन मूल्यांकन, फीडबैक के उपरांत सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को उत्प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में संकाय सदस्यों के अतिरिक्त शिक्षकेतर कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


