लोहरदगा। मध्यप्रदेश के उमरिया में आयोजित 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय एसजीएफआई फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में विजेता भारतीय टीम में लोहरदगा के तीन खिलाड़ी रोहित हेम्ब्रम, नंदजीत मुंडू एवं प्रशांत तिर्की को उपायुक्त डॉ ताराचंद ने 13 दिसंबर को स्मृति चिह्न व ट्रैकशूट देकर सम्मानित किया।
ये सभी खिलाड़ी आवासीय बालक फुटबॉल सेंटर, लोहरदगा के हैं। खिलाड़ी नंदजीत मुंडू ने मैच में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। उक्त प्रतियोगिता में झारखंड फुटबॉल टीम ने फाइनल में पंजाब की टीम को 7-0 से हराकर प्रतियोगिता जीती थी। तीनों खिलाड़ियों ने फाइनल मैच में पेनाल्टी शूटआउट के जरिये 1-1 गोल कर ट्रॉफी जीतने में अपनी भूमिका निभायी थी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करने की बात कही। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार जिला के युवाओं को खेल की बेहतरी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, आवासीय बालक फुटबॉल सेंटर के कोच अजय सुभाष तिर्की व खेल विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


