आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झालसा, रांची के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में ठंड के प्रकोप को देखते हुए डालसा सचिव राजेश कुमार ने सदर प्रखंड अंतर्गत हरमू पंचायत के हडराटोली में असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान नहीं हो, यही हमारी प्राथमिकता है।
डालसा का प्रयास रहता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण को लेकर डालसा अंतर्गत सभी प्रखंडों में कार्यरत पीएलवी को कंबल उपलब्ध कराया गया है। अब तक करीब 400 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से जरूरतमंदों को वास्तविक मदद मिलती है। समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। मौके पर पीएलवी संतोष भगत, विकाश ठाकुर, दीपक कुमार, शीत महतो, रोहित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


