अफरोज आलम
कांके। पिठोरिया थाना क्षेत्र के मदनपुर ईंद टांड़ स्थित तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। वैन चालक फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिठोरिया से चंदवे की ओर जा रहे पिकअप वैन (जेएच 09एके 8589) ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया। टक्कर में दोनों को गंभीर चोटें आयी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। युवकों की पहचान कोकदोरो निवासी रोजन मियां के पुत्र 15 वर्षीय फैजान अंसारी और उसके मौसेरा भाई 14 वर्षीय फहीम के रुप में की गई। फैजान के बांये पैर व कंधे की हड्डी टूट गई। सिर में गंभीर चोटें आयी है। फहीम के बांये पैर व हाथ में गंभीर चोटें आयी है।
घायल दोनों भाईयों का इलाज सुकुरहुट्टू रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वैन का चालक फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिठोरिया चंदवे मार्ग करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया।
घटना की सूचना पाकर पिठोरिया थाना प्रभारी सदल बल पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता कर 7.45 बजे सड़क जाम हटवाया। पिकअप वैन को जब्त कर लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


