आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नगर भवन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रसिद्ध नृत्य प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हमारे राज्य की सांस्कृतिक और परंपरा बहुत ही समृद्ध है। हमारे देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग संस्कृति है। इस तरह हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का समागम स्थल है। पूरे विश्व में भारत के अतिरिक्त कोई अन्य देश नहीं हैं, जहां इतनी विविधता हो।
राज्य में 32 जनजातियां हैं। यह भगवान बिरसा मुंडा का स्थल है, यहां संताल विद्रोह हुए। यह राज्य हो, मुंडाओं के विद्रोह का गवाह रहा है। यह राज्य कितनी धरोहर, संस्कृति व परंपराओं को समेटे हुए है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, मंजूरमती उच्च विद्यालय के छात्रों द्वारा सामूहिक नृत्य, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, सेन्हा के छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, भंडरा की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
लोहरदगा ऑफिसियल डांस एकेडमी द्वारा सामूहिक नृत्य, लोकनाथ कला जत्था पेशरार के द्वारा सामूहिक नृत्य, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय सेन्हा के छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य और रीदमिक डांस एकेडमी द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सभी लोगों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी व बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


