रांची। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर झारखंड पुलिस के 54 पुलिस पदाधिकारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है।
54 पुलिस पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिली है। डीजीपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आईआरबी के 54 सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति मिली है।
आदेश के अनुसार, प्रोन्नति इस शर्त पर दी गई है कि नवप्रोन्नत इंस्पेक्टर (स) के विरूद्ध कोई न्यायिक मामला कोर्ट में विचाराधीन ना हो।
अगर इनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज हो या विभागीय कार्यवाही लंबित हो या चल रहा हो या पिछले तीन वर्षों के अंदर उन्हें कोई बड़ा दंड दिया गया हो, तो उन्हें प्रोन्नति नहीं मिलेगी।
ऐसे मामलों में संबंधित नियंत्री पदाधिकारी आदेश रोक कर संबंधित डीआईजी को अवगत करायेंगे।
इन 54 आईआरबी सब इंस्पेक्टर (स) को इंस्पेक्टर (स) रैंक में मिली प्रोन्नति
विजय पासवान, जूनू हेंब्रम, बांडा उरांव, विद्यासागर पाल, महावीर सिंह, ध्रुव कुमार मिश्रा, रस्सीलाल मुर्मू, मनोज कुमार, सहदेव सोरेन, गोबिंद मरांडी, योगानंद झा, जगदेव मोची, बालेश्वर उरांव, वेंकट रमन, गणेश मुर्मू, सुशील बेसरा, महावीर किस्कू, राजदेव भैया, राजेश कुमार सिंह, फलेश्वर महतो, गोपाल शरण, सनातन हेंब्रम, राघवेंद्र कुमार, अमोद कुमार, प्रभाष कर्मकार, सदानंद झा, श्रीकांत दुबे, मनोज हरिजन, निरंजन चौधरी, सुरेंद्र सिंह, राजेश यादव, अजय कुमार, अक्षय झा, विभूति हांसदा, सुशील मरांडी, डेविड विल्सन लकड़ा, सुनीराम मरांडी, नुनूराम महरा, दामोदर सिंह, जोहन मरांडी, जयमंगल मुर्मू, कमलेश्वर राम, हेंगल बास्की, हरेन हेंब्रम, प्रकाश बैठा, लडडू गोपाल मरांडी, बलेकिशोर टुडू, सुखानी जमुदा, गौर चन्द कोल, रोहित रंजन और मधुसूदन प्रसाद।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


