बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर झारखंड भाजपा में जश्न, जानें बाबूलाल ने घाटशिला उपचुनाव के परिणाम पर क्या कहा

झारखंड
Spread the love

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद झारखंड में जश्न का माहौल है।

रांची भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों और मंडलों तक जश्न मना।प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।

कार्यालय भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर कर्मवीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बाबूलाल मरांडी ने बिहार और झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के लिए आभार जताया और बिहार की जनता को एनडीए पर प्रचंड भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए नेताओं को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

मरांडी ने कहा कि बिहार का जनादेश सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी विचारों की जीत है। जनता ने लोकतंत्र को मजबूत किया है और तुष्टीकरण की राजनीति को करारा जवाब दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह परिणाम राष्ट्रीय राजनीति को नई दिशा देगा।

घाटशिला उपचुनाव पर मरांडी ने कहा कि यह जीत सहानुभूति का परिणाम है और हेमंत सरकार की नाकामियों के कारण ऐसा माहौल बना।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK