गुवाहाटी। असम में 15 लोगों के लिए सोशल मीडिया काल बन गई है। इसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसकी चौंकाने वाली वजह भी सामने आई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐसे लोगों को चेताया भी है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “आपत्तिजनक सोशल-मीडिया पोस्ट के संबंध में, पूरे असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है…”
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा इस हमले के बाद ‘खुशी’ के इमोजी या स्वागत जैसे पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली है। असम पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि सोशल-मीडिया पर ट्रैकिंग करें। ऐसे पोस्ट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आतंकवादी हमले की घटनाओं का स्वागत करता है या उन्हें गले लगाता है- जैसे कि खुशी के इमोजी पोस्ट करना तो यह सीधे-सीधे आतंकवाद के समर्थन जैसा माना जा सकता है।
श्री सरमा ने यह भी कहा कि असम को सतर्क रहना होगा, क्योंकि इस तरह की घटनाएं कहीं और से प्रोत्साहित हो सकती हैं।
ये है सूची

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


