तूफान के कारण हुई फसल क्षति पर मिलेगा मुआवजा, किसान दें सूचना

झारखंड
Spread the love

  • पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में “पंचाइत कर गोइठ” कार्यक्रम का 13वां संस्करण 3 नवंबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी मुखिया को विभिन्न अभियान, कार्यक्रम व योजनाओं की जानकारी दी गई। उनकी समस्याएं भी सुनी गयीं।

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत लोहरदगा में कुष्ठ रोग खोज अभियान 10 से 26 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कुष्ठ रोग की पहचान करेगी। सभी मुखिया, वार्ड सदस्यों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। साथ ही, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम किस्को प्रखंड में प्रारंभ हो रहा है उसे भी सफल बनाने की अपील की गई। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत रात्रि में खून सैंपल इकठ्ठे किये जाने की जानकारी भी दी गई।

श्रमाधान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं

सभी श्रमिक जो श्रमिक का कार्य करते हैं वे अपना निबंधन श्रमाधान पोर्टल पर कराएं। निबंधित श्रमिक व उसके परिवार को श्रम विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं जिसमें सेफ्टी किट योजना, श्रमिक औजार सहायता योजना, मेधावी पुत्र-पुत्री योजना, विवाह सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, निःशक्त पेंशन योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, चिकित्सा सहायता योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना, पेंशन योजना, पारिवारिक पेंशन योजना, अनाथ पेंशन योजना,झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत मिलने वाले लाभ आदि महत्वपूर्ण हैं। श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठाएं। मुखियागणों को सभी श्रमिकों को निबंधन श्रमाधान पोर्टल पर कराने का निर्देश दिया गया।

फसल क्षति होने पर दें सूचना

उपायुक्त ने कहा वैसे किसान जो बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित हैं और उनकी फसल को अतिवृष्टि और आंधी के कारण क्षति पहुंची है, उनके नुकसान की भरपाई बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से होगी। अगर किसान ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना नहीं ली है तो वैसे किसानों को आपदा के तहत नुकसान का आकलन कर मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

किसान अविलंब अपने नुकसान की सूचना अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम/बीटीएम, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी या अंचल अधिकारी को दें। बीमित किसान टॉल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर भी इसकी सूचना दे सकते हैं।

राज्यगठन के 25 वर्ष पूरे

उपायुक्त ने कहा कि 15 नवंबर, 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनायी जाएगी। इस प्रकार 18 नवंबर से 12 दिसंबर, 2025 तक “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उपरोक्त कार्यक्रम से संबंधित कई कार्यक्रम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किये जाएंगे जिसमे पंचायत स्तर पर भी आप सभी अपनी भागीदारी निभाएं।

“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में इस वर्ष का थीम प्रमाण पत्र विशेषकर; जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र लोगों को सुलभ कराना है। कार्यक्रम अंतर्गत सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण अपना आवेदन समर्पित करें। प्रमाण-पत्र बनवा लें। 

प्रपत्रों भरे जाने की दी जानकारी

कार्यक्रम में सभी मुखिया को अपने-अपने पंचायत में बाल विवाह और डायन प्रथा से संबंधित नियमित रूप से बैठक करने, इस विषय में चर्चा करने और प्रत्येक माह इन कुरीतियों से संबंधित घटना आदि की जानकारी देने की अपील की गई। साथ ही, सभी मुखिया, वार्ड सदस्यों व पंचायत सचिव को इससे संबंधित प्रमाण देने के लिए आवश्यक प्रपत्र भरे जाने की जानकारी भी दी गई। दोनों कुरीतियों को सख्ती से रोकने के लिए निर्देश दिये गये।

साधन ढूंढ़ने की आवश्यकता

उपायुक्त ने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए वहीं पर आय के साधन ढूंढ़ने की आवश्यकता है। कई तालाब हैं जिसकी बंदोबस्ती लेकर आप मत्स्य पालन से जुड़ सकते हैं। पानी की सरंचना को सुदृढ़ करने के लिए प्लान किया जा सकता है। आप अपने क्षेत्र में मनरेगा अंतर्गत तालाब की योजना ले सकते हैं। बोल्डर चेक डैम का निर्माण करा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील

छूटे हुए लोगों को अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की गई। प्रत्येक माह मुखिया को एएनएम, सेविका, सहायिका के साथ बैठक कर महिलाओं व शिशु स्वास्थ्य पर चर्चा व मॉनिटरिंग किये जाने का निर्देश दिया गया। गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से प्रसव पूर्व जांच, आयरन फोलिक एसिड टैबलेट का सेवन व आवश्यक टीकाकरण की मॉनिटरिंग मुखिया को किये जाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में ये अधिकारी भी मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अचंल अधिकारी व मुखिया शामिल हुए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK