- बालक टीम ने स्वर्ण पदक जीता
- बालिका टीम को मिला कांस्य पदक
रांची। तृतीय जूनियर राष्ट्रीय सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड की बालक टीम ने स्वर्ण पदक और बालिका टीम ने कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा। यह प्रतियोगिता जयपुर (राजस्थान) में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता सुपर स्पीड खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में मान्यता प्राप्त राजस्थान राज्य सुपर स्पीड खो-खो संघ ने आयोजित की थी।
स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए झारखंड बालक खो-खो टीम ने फाइनल मैच में गुजरात राज्य को कड़े संघर्षपूर्ण मैच में 20-05 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
बालिका वर्ग में भी झारखंड की टीम ने नई दिल्ली को 16-11 अंकों से पराजित कर कांस्प पदक एवं ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा। झारखंड बालिका टीम ने लगातार दूसरे वर्ष जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।
पूरे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ धावक का पुरस्कार झारखंड के बालक टीम के शिवा कुमार को मिला। उसे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
झारखंड टीम की ओर से कप्तान सन्नी कुमार, उपकप्तान शिवम नायक, शिवा कुमार, रोहन कुमार, आकाश कुमार एवं अभिषेक उरांव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

बालिका टीम की ओर से कप्तान पूजा कुमारी, अनुप्रिया उरांव, शालिनी कुमारी, योशि प्रिया एवं सोनी होरो ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य सुपर खो खो संघ के अध्यक्ष डॉ अजय झा, राज्य संघ के महासचिव विवेक कुमार, संयुक्त सचिव नीतीश कुमार साहू, संरक्षक सजल बनर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष भरत कुमार, कोषाध्यक्ष शहजाद कुरैशी, वरीय उपाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती एकता झा, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष सूरज पांडे ने शुभकामनाएं दी।
संयुक्त सचिव चंद्रकांत लाल, संयुक्त सचिव कुश कुमार साहू, वरीय प्रशिक्षक संजय कुमार, शुभम सिंह, सरिता कुमारी, निखिल कुमार, अभिषेक कुमार, प्रीति कुमारी, दिव्या रानी गुप्ता, वेद प्रकाश तिवारी, श्रीमती खुशबू कुमारी, श्रीमती रिया कुमारी, राहुल कुमार, श्रीकांत कुमार, दीपक मरांडी, हेमंत मरांडी, उमाकांत उरांव, विराट कच्छप एवं अन्य ने भी बधाई दी।
झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो संघ के अध्यक्ष अजय झा ने प्रतियोगिता के लिए किट्स उपलब्ध कराने पर हाई हाउसहोम कंपनी के संचालक दीपक बांडी एंव हेमंत मंराडी का आभार जताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


