रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में कार्यक्रम आयोजित
रांची। रांची में शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना पर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में हुआ।
कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप जलाकर किया। मौके पर मोनी कुमारी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, राम गोपाल पांडे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक और सभी राशन डीलर मौजूद थे। कार्यक्रम की सफलता में विभाग के दीपक कुमार की अहम भूमिका रही।
उपायुक्त ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए “जीवन रेखा” है। सभी अधिकारी और राशन डीलर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र परिवार को राशन से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि हर डीलर ई-पॉस मशीन और बायोमेट्रिक सिस्टम से पारदर्शी तरीके से राशन दें और गोदाम व स्टॉक की नियमित जांच करें।
राशन डीलरों को ये निर्देश
- लाभुकों से हमेशा अच्छा और सम्मानजनक व्यवहार करें।
- किसी भी लाभुक को कम राशन न दें, ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
- ई-केवाईसी जल्द पूरा करें (अब तक 80% हुआ है, बाकी 20% पूरा करना है)।
- राशन वितरण का एक निश्चित दिन तय करें, ताकि लोगों को आसानी हो।
उपायुक्त ने कहा कि राशन डीलर समाज के करीब रहते हैं, इसलिए वे नशा मुक्ति अभियान और टीबी जागरुकता में भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दें और टीबी के लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में जांच कराने को कहें।
उपायुक्त ने बताया कि झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से रांची जिले की करीब चार लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इस योजना से महिलाएं अब अपने खर्च और छोटे-मोटे काम खुद संभाल पा रही हैं।
उपायुक्त ने कहा कि 15 नवंबर को राज्य का 25वां स्थापना दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इस अवसर पर राज्य की संस्कृति और उपलब्धियों को दिखाने के लिए उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


