Bihar : मतदान से पहले आए इस ओपिनियन पोल से एनडीए में मची खलबली

बिहार देश राजनीति
Spread the love

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान की तिथि नजदीक आ गई है। चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। मतदान और परिणाम से पहले चुनाव को लेकर एक ओपिनियन पोल आया है। इससे एनडीए में खलबली मच गई है।

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। इसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच अधिकतर सीटों पर सीधा मुकाबला है। दोनों ही धड़े अपने बागियों से परेशान हैं। वे आघात पहुंचा रहे हैं।

इस बीच Times Now JVC का एक ओपिनियन पोल सामने आया है। पोल में 63,419 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें पुरुष 34,560 और महिलाएं 28,859 थीं।

किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। पोल के अनुसार चुनाव में एनडीए को 120 से 140 सीटें मिल सकती है। इसी तरह महागठबंधन को 93 से 112 सीटें मिल सकती हैं। प्रशांत किशोर को दो सीटें मिल सकती हैं।

अब तक ऐसा माना जा रहा था कि महागठबंधन मुकाबले में नहीं है। बिहार में एनडीए को भारी बहुमत मिलने के संकेत हैं। हालांकि ओपिनियन पोल बताते हैं कि दोनों के बीच काफी क्‍लोज है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK