धनबाद। झारखंड के धनबाद से खबर है, एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंस्पेक्टर गणेश सिंह पर इंटेलिजेंस रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही गणेश सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
एसीबी के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश सिंह पर धनबाद के कोयला कारोबारी से पैसे मांगने का आरोप है। इंस्पेक्टर गणेश सिंह पहले एसीबी में पदस्थापित थे। अभी वह झारखंड जगुआर में पदस्थापित हैं और डीजीपी कार्यालय में एनजीओ प्रभारी के रुप में काम देखते हैं।
जानकारी के मुताबिक एसीबी ने कोयला कारोबारी की शिकायत की पहले प्रारंभिक जांच की। जांच करने के बाद शुक्रवार को एसीबी ने आईआर दर्ज करने की कार्रवाई की है।
एसीबी के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। इंस्पेक्टर गणेश सिंह के बारे में बताया जाता है कि वह पहले हजारीबाग जिला में पदस्थापित थे। उस दौरान भी उनपर किसी कोयला कारोबारी से वसूली का आरोप लगा था। जिसकी जांच भी हुई थी।
बताते चलें कि, गणेश सिंह पहले एसीबी में पदस्थापित थे। उस दौरान उसके पास डीजीपी कार्यालय का एनजीओ प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार था। सरकार ने जब डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटा कर एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी प्रमुख बनाया, तब पुलिस मुख्यालय ने गणेश सिंह का तबादला झारखंड जगुआर में कर दिया था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK