पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने अंडर-19 विनू मांकड़ ट्रॉफी 2025-26 के लिए बिहार राज्य क्रिकेट टीम की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट पुडुचेरी में आयोजित किया जाएगा, जहां बिहार टीम अपने पहले दो मुकाबले खेलेगी।
घोषित टीम में राज्य के विभिन्न जिलों से 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। समस्तीपुर के मो. आलम को टीम का कप्तान बनाया गया है। अरवल के दीपेश कुमार गुप्ता उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे।
टीम में चयनित खिलाड़ी
आर्यन कुमार सिंह (भागलपुर), हर्ष गिरी (औरंगाबाद), अमर कुमार (भोजपुर), अंकित कुमार (वैशाली), यश प्रताप यादव (पटना), दीपेश कुमार गुप्ता (अरवल), मो. तौफीक (जमुई), मो. आलम (समस्तीपुर), प्रखर ग्यान (पटना), आदर्श राज (नालंदा), रिंकू तिवारी (गोपालगंज), वैभव मिश्रा (भागलपुर), आरव आर्य (भागलपुर), आकाशव राज (गोपालगंज), पृतम राज (गया) और सत्याम कुमार (पटना)।
टीम के लिए केशव कुमार को कोच नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार दुबे सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में शहबाज आलम खान और एसएंडसी कोच के रूप में अभिषेक आनंद को टीम के साथ जोड़ा गया है। मैनेजर की जिम्मेदारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदान की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK