रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के 71 श्रद्धालु महाराष्ट्र के उल्हासनगर के लिए रवाना हुए। सभी शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन से सुबह नौ बजे एलटीटी एक्सप्रेस से रवाना हुए। वे श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले चलिया कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सभी श्रद्धालु सुबह 7:30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा स्थित गुरु नानक भवन परिसर पहुंचे। यहां गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने वाहेगुरु से अरदास कर सफल यात्रा की कामना की। इसके बाद गुरुनानक भवन कमेटी के सचिव एवं संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल के अध्यक्ष रमेश गिरधर व सह सचिव शैंकी मिढा ने सभी श्रद्धालुओं को माला पहनकर विदा किया।
नरेश पपनेजा ने बताया कि महाराष्ट्र के उल्हासनगर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हर वर्ष चलिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह चालीस दिनों तक चलता है, जिसमें रोजाना पाठ, सिमरन, गुरमत विचार एवं शबद कीर्तन का कार्यक्रम होते हैं। इसकी शुरुआत इस वर्ष 27 सितंबर को हुई है और समापन 5 नवंबर को प्रकाश पर्व के दिन होगा।
श्री पपनेजा ने बताया कि सत्संग सभा के सुरेश मिढा, रमेश पपनेजा एवं हरीश अरोड़ा के नेतृत्व में रवाना हुए श्रद्धालुओं का जत्था 4 अक्टूबर को उल्हासनगर पहुंचेगा। वहां 6 अक्टूबर तक गुरमत समागम में शामिल होगा। फिर यहां से श्रद्धालु तख्त श्री हजूर साहब नांदेड़ जाएंगे। वहां तीन दिनों के प्रवास के बाद श्रद्धालुओं का जत्था महाराष्ट्र के ही बिदर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहब के दर्शन कर हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएगा। हवाई मार्ग द्वारा सभी श्रद्धालुओं की रांची के लिए वापसी 10 अक्टूबर को होगी।
जत्था में रवाना हुए श्रद्धालुओं में अर्जुन देव मिढा, सुरेश मिढा, अशोक गेरा, बिनोद सुखीजा, रमेश पपनेजा, हरीश अरोड़ा, इंदर मिढा, विजय कटारिया, महेंद्र अरोड़ा, रमेश मुंजाल, किशन गिरधर, हरीश मिढा, भगवान दास मुंजाल, प्रताप खत्री, दिनेश मिढा, श्याम मिढा, ईशान खत्री, राजकुमार काठपाल, जगदीश मुंजाल, गीता कटारिया, मनजीत कौर, हरजिंदर कौर, उषा पपनेजा, ममता थरेजा, बिमला मिढा, नीता मिढा, बबीता मिढा, इंदु पपनेजा, गुरमीत मिढा, प्रेमी काठपाल एवं ऋतु अरोड़ा समेत अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230