झारखंड के सरकारी अस्पतालों में होगी 666 विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली

झारखंड रोजगार
Spread the love

  • स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल
  • विभाग ने जेपीएससी से की अधियाचना

रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है।

बढ़ी नियुक्ति की प्रक्रिया

इस बहाली की पहल स्वास्थ्य विभाग ने की थी। स्वास्थ्य विभाग ने 20 मार्च, 2026 को कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर जेपीएससी को अधियाचना भेजने का अनुरोध किया था, ताकि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सके। इसके बाद कार्मिक विभाग ने जेपीएससी को 16 अप्रैल, 2026 को नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी है।

नियमावली के तहत नियुक्ति

यह बहाली झारखंड राज्य के गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2015 एवं इसके संशोधित प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। आरक्षण रोस्टर के साथ अधियाचना जेपीएससी को भेज दी गई है, जिससे चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती

इस बहाली से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी। मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

नियमित और बैकलॉग पद

नियमित पद : 506
बैकलॉग पद :160

पदवार रिक्तियां

फिजिशियन – 214 (नियमित), 12 (बैकलॉग)
शिशु रोग विशेषज्ञ – 172 (नियमित), 52 (बैकलॉग)
निश्चेतक (एनेस्थेटिस्ट) – 28 (नियमित), 29 (बैकलॉग)
स्त्री रोग विशेषज्ञ – 12 (नियमित), 16 (बैकलॉग)

सर्जन – 10 (नियमित), 14 (बैकलॉग)
रेडियोलॉजिस्ट – 26 (नियमित), 2 (बैकलॉग)
फोरेंसिक विशेषज्ञ – 18 (नियमित), 2 (बैकलॉग)
चर्म रोग विशेषज्ञ – 6 (नियमित), 7 (बैकलॉग)

ईएनटी – 4 (नियमित), 5 (बैकलॉग)
नेत्र रोग विशेषज्ञ – 4 (नियमित), 6 (बैकलॉग)
अस्थि रोग विशेषज्ञ – 4 (नियमित), 8 (बैकलॉग)
पैथोलॉजिस्ट – 4 (नियमित)
मनोचिकित्सा – 4 (नियमित), 7 (बैकलॉग)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *