जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के साकची बाजार के बाटा लाइन में शुक्रवार की रात करीब 8:15 बजे चिंरजीलाल दुकान के मालिक विशाल अग्रवाल पर उनके ही पूर्व कर्मचारी सुबोजित राय उर्फ सम्राट ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पैसे के भुगतान को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अपने पास छुपाए चाकू से विशाल अग्रवाल के पेट में जोरदार प्रहार किया और सिर पर भी हमला कर दिया।
गंभीर रूप से जख्मी विशाल अग्रवाल को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का फर्द बयान दर्ज किया।
उसी आधार पर थाना कांड संख्या 145/25 दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुबोजित राय को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार 20 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। इस वारदात से बाजार क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK