विधायक की पहल पर आधी रात बदला ट्रांसफार्मर

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। शहर से सटे नाहर रोड स्थित विशुनपुर मुहल्ले में शनिवार की आधी रात जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। यह काम स्थानीय विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी की पहल पर विभागीय अधिकारियों और बिजलीकर्मियों ने किया।

देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने से मुहल्लेवासियों ने खुशी जताई। विधायक समेत बिजली विभाग का आभार प्रकट किया।

मुहल्लेवासियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप थी। शाम को विभागीय कर्मियों को जानकारी दी गई। इसके बाद शाम आठ बजे यह स्पष्ट हुआ कि ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है।

इसकी सूचना मिलते ही मुहल्ले के लोगों ने स्थानीय विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी को अवगत कराया। विधायक ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। अपने प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुमार तिवारी को मौके पर भेजा।

विधायक की पहल पर बिजली विभाग की टीम ने आधी रात को नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी। इस पहल से मात्र चार घंटे में ही अंधेरे से राहत मिलने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

विधायक प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि विधायक क्षेत्र की हर समस्या के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलते ही विभाग से समन्वय स्थापित कर नया ट्रांसफार्मर लगवाया।

स्थानीय विधायक कार्यों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि जहां भी बिजली की समस्या उत्पन्न हो, उसकी सूचना तुरंत उपलब्ध कराएं, ताकि समस्या का निवारण शीघ्र किया जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK