पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को चलते-चलते एक पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों से घिर गयी। ड्राईवर ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
वहां मौजूद लोगों के अनुसार कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। मौके पर भगदड़ मच गई और लोग चारों ओर से जमा हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक पिकअप पूरी तरह जलकर खत्म हो चुकी थी।
पिकअप के मालिक की पहचान कन्हौली राजपूत टोला निवासी पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है। गाड़ी चला रहे रोहित कुमार ने बताया कि वह बेला से पेट्रोल पंप का सामान लेकर बेतिया जा रहा था।
बीबीगंज होते हुए जैसे ही वह संजय सिनेमा पुल पर चढ़ा, अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत गाड़ी साइड की और बोनट खोला, लेकिन तभी आग तेजी से फैल गई। रोहित ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।


