यूर‍िया लूट सह‍ित जनमुद्दों पर माकपा किसान सभा ने किया प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा

रांची। माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त आह्वान पर 19 सितंबर, 2025 को सोनाहातु प्रखंड कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान यूरिया की लूट सहित कई जनमुद्दों पर आवाज बुलंद की गई। मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने “आजादी के बाद सबसे बड़ी यूरिया खाद की कमी – मोदी सरकार जवाब दो।”, 266 रुपये का यूरिया बोरा 550–600 रु. में क्यों? – मोदी सरकार जवाब दो!”, “कोकरो नहर व कांची नहर का पानी किसानों के लिए खोलना होगा।”, “राणाडीह गांव में डायरिया पीड़ितों के इलाज के ल‍िए स्वास्थ्य शिविर लगाओ।”, “सोनाहातु प्रखंड में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ।” आदि नारे लगाए।

प्रमुख मांगें

     •          शुरुआती बारिश से बर्बाद धान–सब्जी किसानों को मुआवजा।
     •          भूमि अभिलेखों की ऑनलाइन गड़बड़ी में सुधार।
     •          बिजली में स्मार्ट मीटर बंद करो।
     •          सभी किसानों को क्रेडिट कार्ड।
     •          मनरेगा में 200 दिन काम व 600 रु. दैनिक मजदूरी।
     •          जंगल क्षेत्र के किसानों को वन पट्टा।
     •          हाथियों के आतंक से राहत।
     •          राशन, पेयजल, सिंचाई, आवास व पेंशन की गारंटी।
     •          पेशा नियमावली लागू करो।
     •          निजीकरण, महंगाई और लैंड बैंक पर रोक।
     •          विद्यालयों व अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार।
     •          सोनाहातु में रेफरल अस्पताल का निर्माण।
     •          खाद–बीज वितरण घोटालों की जांच और सरल बालू उपलब्धता की

प्रदर्शन में ये भी मौजूद

इस अवसर पर माकपा जिला कमेटी सदस्य उमेश महतो, नौजवान सभा जिला अध्यक्ष विकास मुंडा, जिला किसान कौंसिल सदस्य घुरन पातर, दिनेश महतो, अंचल कौंसिल सदस्य बसंत मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, हृदय नाथ मुंडा, बिरसा महतो, जितु महतो, मनियां महतो, रामप्रसाद पातर, धरम नाथ महतो, बासुदेव महतो, जितवाहन महतो, मुकेश महतो, बिरेंद्र महतो, जगदीश मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, जीवन महतो, महेश्वर महतो, सोहनलाल मुंडा, एतवारी देवी, प्रमिला देवी, रामधन लोहरा सहित सैकड़ों किसान–मजदूर शामिल हुए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *