विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड के मुख्य बाजार की स्थिति नारकीय थी। नाली निर्माण कार्य कराने वाले संवेदक से कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने बात की। इसके बाद पीसीसी सड़क व नाली का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया।
अब कांडी बाजार क्षेत्र में कीचड़ व जलजमाव से स्थानीय लोगों को राहत मिल जाएगी। बाजार क्षेत्र में पीसीसी ढलाई का काम शुरू कर दिया गया है। साथ हीं सड़क के उत्तरी किनारे नाली का निर्माण किया जाएगा। नाली निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू कर दिया गया है।
कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने बताया कि पीसीसी की 18 फीट चौड़ा व 6 ईंच मोटा ढलाई किया जा रहा है। इस पीसीसी की लम्बाई जरूरत के अनुसार होगी। बाजार क्षेत्र में पूर्व में बनी सड़क नाली से नीचे था, जिस कारण नाली का पानी सड़क पर ही बहता था। इसलिए सड़क पर जल-जमाव व कीचड़ भरा रहता था।
नाली का पानी महावीर मंदिर वाली गली में होकर भी बहता है। महावीर मंदिर गली जो बनिया मुहल्ला होकर कन्या मध्य विद्यालय तक की सड़क नारकीय हालत में पहुंच गई है। पूरी सड़क कीचड़ से भरी पड़ी है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। इस सड़क का निर्माण हो जाने से अब बाजार क्षेत्र में कीचड़ व जलजमाव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मालूम हो कि कांडी कर्पूरी चौक से भवनाथपुर तक लगभग 25 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण संवेदक द्वारा किया गया है। उसी के साथ कांडी बाजार से हरिजन मुहल्ला में नाली का निर्माण किया गया था, लेकिन सही निर्माण नही होने के कारण नाली का पानी बाहर नही जाकर बाजार क्षेत्र में ही वर्षो तक बहता रहा। उसी संवेदक ने पुनः पीसीसी सड़क की ढलाई व नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK