सिमडेगा। गुरुवार की रात झारखंड के सिमडेगा में मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मवेशी लदे दो पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों वाहनों पर कुल 19 मवेशी ठूंस कर लादे गए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर दो पिकअप वाहनों पर पशुओं को लोड कर बनडेगा से कुरडेग, कुल्लूकेरा-बानाबीरा होते हुए गुमला ले जा रहे हैं।
सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमडेगा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कुल्लूकेरा चौक के पास उक्त दोनों पीकअप वाहनों को रोका।
पुलिस को देख चालक वाहन को और तेज गति से भगाने लगे। टीम पीछा किया, जिसे देखकर तस्कर वाहनों को रोककर भागने लगे। उनमें से एक व्यक्ति को पीछा कर पकड़ा गया, अन्य 4-5 लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये।
तलाशी लेने पर एक वाहन से 8 व दूसरे से 11 कुल 19 मवेशी बरामद किये गये। पुलिस ने मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर ओडिशा के सुन्दरगढ़ निवासी वाहन चालक सिपतेन राजा को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


