अब से कुछ ही देर में लगेगा चंद्र ग्रहण, 11 बजे के बाद दिखेगा ब्लड मून

झारखंड
Spread the love

रांची। आज (रविवार) इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण कुछ ही मिनट बाद लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत समेत विश्व के कई देशों में दिखाई देगा।

ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से यह खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा।

इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा।

सूतक काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ हो गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य, यात्रा, धार्मिक आयोजन या भोजन बनाना वर्जित माना जाता है। सूतक काल में सभी मंदिरों के पट भी बंद हो जाते हैं।

नग्न आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती है। इस ग्रहण को नग्न आंखों, दूरबीन या टेलीस्कोप से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है।

गर्भवती महिलाएं करते रहें ये खास उपाय

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वह हनुमान चालीसा, विष्णु सहस्त्रत्त्नाम, पंचाक्षरी मंत्र का जप करें। अधिक से अधिक प्रभु का भजन और गुरु मंत्र का जप करना चाहिए।

देश के इन शहरों में अच्छे से दिखेगा ग्रहण

आज लगने वाला चंद्र ग्रहण वैसे तो संपूर्ण भारत में दिखाई दे रहा है। इस दौरान सबसे बेहतरीन नजारे प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, जयपुर और भोपाल से देखने को मिलेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK