राज्य के इन दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
रांची। शुक्रवार को झारखंड समेत देश भर में शिक्षक दिवस की धूम रही। हर कोई अपने-अपने ढंग से अपने गुरुजनों को याद किया। इसी कड़ी में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में झारखंड भर के 128 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 50 घंटे के समेकित-सतत व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के लिए मॉड्यूल लेखन और डिजिटल स्वरूप तैयार करने वाले 128 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
रामगढ़ के सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता (पीएमश्री उच्च विद्यालय, मनुवा) और चतरा के मनोज कुमार चौबे (उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, दवारी) को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए अनुशंसा की गई। दोनों शिक्षकों को कार्यक्रम के दौरान 25,000 रुपये, शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने कहा कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह हैं और शिक्षक कुशल कुम्हार। बच्चों की कमजोरी को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाना ही सच्चा प्रयास है।
उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे नई तकनीकों का उपयोग करते हुए छात्रों को पढ़ाएं और हर बच्चे के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति रहते हुए भी अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा और अपना जन्मदिन शिक्षकों को समर्पित कर दिया।
सम्मान पाकर शिक्षक काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्कूली शिक्षा विभाग का आभार जताया। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अनुशंसित मनोज कुमार चौबे ने कहा कि सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मैं गणित और विज्ञान को कला और संस्कृति से जोड़कर बच्चों को पढ़ाता हूं, जिससे वे पढ़ाई को रचनात्मक ढंग से समझते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


