पिठोरिया। नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स में राज्य स्तर पर बेहतर जीत हासिल की। डीएवी स्पोर्ट्स राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में वुशू, कराटे, कुश्ती, फुटबॉल, क्रिकेट, सेटिंग, स्वीमिंग, खो- खो, कबड्डी एवं वालीबॉल सरीखे खेलों का आयोजन रांची, धनबाद, जमशेदपुर एवं बोकारो में हुआ।
प्रतियोगिताओं में राज्य भर के 35 डीएवी विद्यालयों के लगभग 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें अंडर 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में नीरजा सहाय डीएवी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, 26 रजत और 43 कांस्य पदक प्राप्त किया।
चयनित विद्यार्थियों में से 41 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो कि नवम्बर में होने वाली है। प्राचार्या किरण यादव ने आज असेंबली में सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। विजेताओं, उनके अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी। कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहकर प्रतियोगिता में जीत प्राप्त की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


