Jharkhand: हथियार के साथ भाकपा माओवादी के 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

अपराध झारखंड
Spread the love

चाईबासा। रविवार को पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने भाकपा माओवादी के सब जोनल कमेटी सदस्य संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम और एरिया कमेटी के सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबू को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार नक्सली संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गोरनाम और शिवा बोदरा सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के जोमरो के जोजोडीह टोला का रहनेवाला है।

पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, 11 कारतूस, 2 मैगजीन, 2 वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर एवं आईईडी बनाने की सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

चाईबासा पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन ने 31 अगस्त 2025 को सुबह संयुक्त अभियान के दौरान जराईकेला थाना अंतर्गत सारंडा के जंगली-पहाड़ी क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के दो कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ का नक्सली झारखंड में 10 वर्षों से रहकर नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहा था और आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचा रहा था।

गिरफ्तार नक्सलियों में से एक नक्सली एरिया कमेटी सदस्य शिवा ओडिशा के राउरकेला जिले के केबोलांग थाना क्षेत्र के बांको गांव में विस्फोट और लूट में शामिल था।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा, सोनुवा, टोंटो, छोटानागरा, मुफस्सिल थाना, जेटेया थाना, गुवा एवं जराइकेला थाने में 40 से भी अधिक नक्सल कांड दर्ज हैं।

एसपी ने जानकारी दी कि नक्सलियों ने खुलासा किया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश द्वारा महिला दस्ता के सदस्यों के साथ शारीरिक शोषण किया जाता है। कई महिला सदस्यों का गर्भपात भी करवाया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK