दुर्घटना में दिवंगत हुए तीन सरकारी कर्मियों के परिजनों को मिले 1-1 करोड़

झारखंड
Spread the love

  • सरकार दिवंगत कर्मियों के परिजनों के साथ सदैव खड़ी रहेगी : हेमंत सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधान सभा में विभिन्न दुर्घटना में दिवंगत हुए राज्य सरकार के तीन कर्मी के परिजनों को 28 अगस्‍त को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा। इन कर्मियों में कांस्टेबल स्व० अजीत कुमार (जिला पुलिस बल गुमला), आरक्षी स्व० अनिल कुमार झा (जिला पुलिस बल सरायकेला) एवं शिक्षक स्व० सुशील कुमार मरांडी (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, जिला जामताड़ा) शामिल हैं।

हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार में सेवारत वैसे कर्मी जो सेवा में रहते हुए किसी भी दुर्घटना में दिवंगत हुए हैं, उनके परिजनों के साथ हमारी सरकार सदैव खड़ी है। दिवंगत कर्मियों के परिजनों को ससम्मान उनका पूरा हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सम्मानपूर्वक प्रदान किया गया है।

आश्रितों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मौके पर दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया। दिवंगत कर्मियों के आश्रितों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। मुख्यमंत्री को आज हमसभी आश्रित परिजन धन्यवाद देते हैं। राज्य सरकार के प्रयास से आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज योजना के अंतर्गत हम सभी आश्रित परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए राशि का आकस्मिक लाभ प्रदान किया गया है। इस राशि के प्राप्त होने से परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी।

मंत्री सहित ये अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद

इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से झारखंड के हेड एवं महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक प्रशासनिक कार्यालय रांची मनोज कुमार और मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK