उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने प्रखंड और पंचायतों का किया निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने करौ प्रखंड और ग्राम पंचायत रानीडीह का निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण किया। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों कि जानकारी ली। प्रखंड कार्यालय में संधारित किये जा रहे कैश बुक, रोकड़ पंजी आदि की जांच करते हुए विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया।

इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालय रानीडीह का निरीक्षण करते हुए पंचायत में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे मनरेगा के तहत संधारित सात अनिवार्य पंजी, ग्राम सभा पंजी, स्टॉक पंजी, कैश बुक आदि की जांच की। पंजि‍यों को अद्यतन करने का निर्देश दिया। पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक को प्रत्येक दिन समय पर पंचायत भवन खोलने और पंचायत से सम्बंधित सभी कार्यों को पंचायत भवन से करने का निर्देश दिया।

ग्राम पंचायत रानीडीह का क्षेत्र भ्रमण कर ग्राम कुचला पहाड़ी में विभिन्न आवास योजनाओं एवं मनरेगा योजनाओं जैसे बिरसा हरित ग्राम योजनाओं, कूप निर्माण योजनाओं आदि का एरिया ऑफिसर ऐप द्वारा निरीक्षण किया। योजनाओं के क्रियान्वयन में पाई गयी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। ससमय एवं पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय टीम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK