
जमशेदपुर। बड़ी खबर जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम से सामने आई है, जहां जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने 41,034 राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई एनआईसी (नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर) की 31 जुलाई 2025 तक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
इनमें 9038 राशन कार्ड मृत लोगों के, 1522 कार्ड 18 वर्ष से कम उम्र के सिंगल यूनिट वाले व 30,056 कार्ड एक साल से अधिक समय के राशन नहीं उठाने वालों के हैं।
वहीं 418 राशन कार्ड वैसे हैं, जिसमें कार्डधारी दूसरे राज्यों में राशन उठा रहे हैं। ये कार्डधारी एक साल से अधिक समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे थे।
इनके अलावा 1,33,829 वैसे राशन कार्ड चिह्नित किये गये हैं, जिनमें या तो लंबे समय से राशन का उठाव नहीं हो रहा है, या फिर कार्डधारी मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।
विभाग जांच के बाद इनके नाम काटने की प्रक्रिया शुरू करेगा। एनआईसी ने इस संबंध में सूची तैयार कर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को दे दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail।com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat।whatsapp।com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK