
रांची। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी को रांची के स्वर्ण रेखा नदी के तट पर स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रातः 4 बजे बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भक्तों के लिए पट को खोल दिया गया। 20 हजार से भी ज्यादा शिवभक्तों ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव, बोल बम, ऊं नमः शिवाय के जयकारे से आसपास का क्षेत्र पूरा शिवमय हो गया।
संध्या 7 बजे बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा का महाकाल की तर्ज पर श्रृंगार किया गया। बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार सुरेश्वर महादेव मंदिर के सदस्य गुजा तिर्की ने किया। श्रृंगार के बाद भोलेनाथ की महाआरती की गई। आरती के बाद 111 किलो खीर का भोग लगाया गया। भोग लगाकर प्रसाद के रूप में शिव भक्तों के बीच में वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश साहू, महासचिव संतोष कुमार, संजय कुमार, आलोक कुमार, दिलीप साहू, बबलू साहू, गूजा तिर्की, कृष्णा ठाकुर, मुकेश केशरी गौतम साहू,रंजीत राम, मनपुरन नायक, रामशरण तिर्की, शत्रु नायक, दशरथ सिंह, विक्रम साहू, रतन लाल, केशव केशरी, नंदू ठाकुर, धन्नजय सिंह सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK