शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री से MACP की मांग की, मिला ये जवाब

झारखंड
Spread the love

पूर्वी सिंहभूम। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय शिक्षक नेता सुनील के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से उनके जमशेदपुर आवास पर मुलाकात की। राज्य के शिक्षकों के लिए MACP की मांग करते हुए मांग पत्र सौंपा।

पूर्व में MACP की मांग पर शिक्षा मंत्री द्वारा कई मौकों पर दिए गए आश्वासन की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही MACP से संबंधित संचिका का निर्माण कर उसे शीघ्र गतिमान करने की मांग की।

संघ के अनुसार शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। इस पर वे जरूर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही अगस्त, 2025 में संघ द्वारा घाटशिला में अयोजित होनेवाले जिला स्तरीय सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप मंत्री को आमंत्रित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK