
संजय यादव
देवघर। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्वालबादिया पंचायत अंतर्गत ग्राम बाघमारी में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सावित्री देवी (45 वर्ष, पति-वासुदेव भोक्ता) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे सावित्री देवी घर से कुछ दूर बकरी चराने के लिए खेत की ओर निकली थीं। इसी दौरान हल्की बारिश के साथ गर्जन शुरू हो गई। ग्रामीणों के अनुसार तेज़ वज्रपात की आवाज़ सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे, तब देखा कि सावित्री देवी ज़मीन पर गिरी हुई थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना तुरंत गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका अत्यंत मेहनती और शांत स्वभाव की थीं। उनका परिवार पूरी तरह खेती और पशुपालन पर निर्भर है। सावित्री देवी के निधन से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका के पति वासुदेव भोक्ता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों की मानें तो गांव में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया और जसीडीह थाना को दे दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर मुआवज़ा देने की मांग की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK