
चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिला समिति आजसू पार्टी की बैठक रविवार को जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक दामु बंडरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सह पार्टी प्रशिक्षित सपन कुमार सिंह देव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सचिव सह कोल्हान संयोजक सिद्धार्थ शंकर महतो ने शिरकत की।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कई सुझाव रखे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करेगी। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन 2029 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK