झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल हैक, सीएम हेमंत ने दिए जांच के आदेश, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। हैरान कर देने वाली खबर आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ आधी रात से हैक हो गया है। इस घटना की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से एक पोस्ट के माध्यम से दी।

उन्होंने झारखंड पुलिस को इस मामले की तुरंत जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में स्पष्ट रूप से लिखा, “झामुमो का आधिकारिक X हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है।

झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच करे और शीघ्र कार्रवाई करे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने XCorpIndia से भी इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

बताया जा रहा है कि झामुमो के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से शनिवार की आधी रात के करीब एक अजीब सी गिलहरी की तस्वीर साझा की गई थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तस्वीर असामाजिक तत्वों द्वारा ही पोस्ट की गई होगी।

इस घटना के सामने आते ही, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में जांच के आदेश दिए हैं, ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj