बिष्टुपुर गोलीकांड : तीन आरोपी गिरफ्तार, गुड्डू सिंह पर हुआ था हमला

झारखंड अपराध
Spread the love

  • किंगपिन की तलाश जारी, जल्द पकड़ाने की उम्मीद

जमशेदपुर। बिष्टुपुर के खाउ गली इलाके में परसों हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं। इस घटना के मास्टरमाइंड की भी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि इस गोलीकांड में झामुमो नेता और चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है। मामले को लेकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK