
नई दिल्ली। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से मुलाकात कर शिबू सोरेन के जल्द ठीक होने की कामना की।
बता दें कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन बीते कई दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
गुरुजी के खराब स्वास्थ्य की खबर फैलते ही देश भर से नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। हाल के दिनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड और केंद्र सरकार के कई मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यहां बताते चलें कि, शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी की राजनीतिक राहें भले ही अलग रही हों, लेकिन इस मुलाकात ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राजनीति से ऊपर भी इंसानियत और पारस्परिक सम्मान की भावना होती है। गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर झारखंड की जनता भी चिंतित है। राज्यभर में उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं हो रही हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK