
रांची। झारखंड में 70 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में एसीबी की टीम एक्शन में है। सोमवार को एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ओम साईं कंपनी के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इससे पहले एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो जुलाई 2025 को प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था।
मई में दर्ज हुए कांड संख्या 09/25 के तहत दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह शराब घोटाले में एसीबी द्वारा की गई 10वीं गिरफ्तारी है।
इस घोटाले की जड़ें छत्तीसगढ़ में हुए इसी तरह के घोटाले से जुड़ी हुई है। गिरफ्तार कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने ही प्रिज्म होलोग्राफी और उसके निदेशक विधु गुप्ता को झारखंड में अवैध जनशक्ति मॉडल के सक्रिय संचालक के रूप में पेश किया था।
इस घोटाले में आबकारी लाइसेंस धारकों और झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की निविदाओं के लिए विधु गुप्ता की एजेंसी के माध्यम से फर्जी जनशक्ति की लगातार तैनाती की गयी। सार्वजनिक धन का गबन करने के लिए फर्जी दस्तावेजों और बढ़ाये गये वेतन दावों का भी इस्तेमाल किया गया।
जांच में यह भी सामने आया है कि विधु गुप्ता के नियंत्रण में ठेकेदारों, आबकारी अधिकारियों और जनशक्ति एजेंसियों को शामिल करते हुए विभिन्न राज्यों में एक संरचित नेटवर्क काम कर रहा था।
यह गिरफ्तारी झारखंड शराब घोटाले की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस खबर हमारी नजरें बनी रहेंगी। आप पढ़ते रहें दैनिक भारत 24.कॉम, आपको रखे आगे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK