सिद्धार्थ जयसवाल चुने गए जेसीआई एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई एक्सपो को उत्सव पिछले 27 वर्षों से झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट माना गया है। मोरहाबादी मैदान में लगने वाले 7 दिनों के इस एक्सपो में कपड़े, इलेक्ट्रोनिकस, कंप्यूटर, फ्लैट, घर से जुड़ी हर जरूरत की वस्तु, नई गाड़ियां एवं फर्नीचर इत्यादि लोग खरीद सकते हैं। यह 5 लाख से ज्यादा लोगों को यह आकर्षित करता है। इस बार यह सितंबर के महीने में लगने जा रहा है।

इस साल जेसीआई एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक के तौर पर सिद्धार्थ जयसवाल को चयनित किया गया है। सिद्धार्थ पूर्व में जेसीआई रांची के सचिव के तौर पर अपना कार्यभार संभाल चुके है। विगत 14 वर्षों से जेसीआई एक्सपो उत्सव में अपनी सहभागिता दे रहे है। पेशे से सिद्धार्थ स्टील कारोबारी है। वे 15 सालों से जेसीआई रांची के मेंबर है। सह संचालक के रूप मैं दीपक पटेल, अभिषेक जैन, अनीश जैन और सौरव नरेडी हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK