
- हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में लेंगी भाग
गणपतलाल चौरसिया
गुमला। गुमला जिला अंतर्गत आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, उसलाइन कॉन्वेंट विद्यालय की प्रशिक्षणरत खिलाड़ी प्रीति बिलुंग का चयन झारखंड टीम में हुआ है। प्रीति अब 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 3 से 13 जुलाई, 2025 तक रांची में आयोजित की जा रही है।
प्रीति बिलुंग, वर्ष 2022 से आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनका मूल निवास सिमडेगा जिले में है। पूरे झारखंड में आयोजित ओपन ट्रायल में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिसमें से 31 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। 10 दिवसीय कैंप के बाद 18 खिलाड़ियों की अंतिम सूची में प्रीति का नाम सम्मिलित किया गया।
गौरव की बात है कि प्रीति को खेल रही शुरुआती 11 में स्थान प्राप्त हुआ है, जो उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण एवं प्रशिक्षण केंद्र की उत्कृष्ट व्यवस्था का प्रमाण है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK